रीठा-रैतोली-मुवानी मोटर मार्ग निर्माण की माँग तेज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क 📡
पिथौरागढ। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड बेरीनाग की रामगंगा घाटी में स्थित गाँवों की दशकों पुरानी सड़क मार्ग की माँग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य (पीपली) दिवाकर सिंह रावल ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को पत्र लिखकर रीठा-रैतोली से मुवानी मोटर मार्ग के जल्द से जल्द निर्माण की माँग की है।
कई गाँवों को मिलेगी वर्षों पुरानी समस्या से राहत
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस सड़क मार्ग के बनने से मायल, गुरैना रजवार, और पिल्खी सहित आसपास के कई गाँवों की दशकों से लंबित मूलभूत समस्या का समाधान हो सकेगा। यह सड़क इन ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय जनता की ओर से माँग की गई है कि स्वीकृत हो चुके इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल सके।

