LatestNewsछत्तीसगढ़

PWD विभाग के ठोस आश्वासन के बाद विधायक रामदयाल उईके का आंदोलन कार्यक्रम निरस्त।

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

*कोरबा:-* घटिया सङक के सुधार की मांग को लेकर पिछले दिनों पाली-तानाखार विधायक रामदयाल उईके ने चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी। जिससे जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे थे। गत् 30 तारिख को विधायक पुनः जिला आफिस पहुच गये आनन् फानन् मे सभी मौजूद कर्मचारीयों के विधायक देख होश उङ गये। अधिकारियो के मानमनौव्वल और संबधित ठेकेदार के ठोस आश्वासन के बाद पाली-तानाखार विधायक रामदयाल उईके ने आंदोलन फिलहाल स्थगित करने पर मान गये। 2-3 दिनों मे ही विभाग और ठेकेदार के द्वारा रोड निर्माण करने की बात कही गई है। विधायक ने कहा की फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है,जल्द ही रोड निर्माण का कार्य चालू हो जायेगा। विधायक के साथ प्रमुख रूप से अमित भदौरिया, विजय जगत, ओमप्रकाश जगत, शंकरदास महंत(विधायक प्रतिनिधी) आदि मौजूद थे।

Share This News