FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमौसम

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: 27 सड़कें बंद, चेतावनी स्तर के करीब पहुंची काली नदी।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह आठ बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार तेजम तहसील में सर्वाधिक 95 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बंगापानी में 84 और देवलथल में 65 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते जिलेभर में कुल 27 सड़कें बंद हैं, जिनमें 23 ग्रामीण मार्ग, तीन बीआरओ की सड़कें और एक राज्य राजमार्ग शामिल हैं।

​मार्ग बंद होने से धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट क्षेत्र का संपर्क अन्य हिस्सों से प्रभावित हुआ है। प्रमुख बंद मार्गों में धारचूला-तवाघाट, तवाघाट-गूंजी, थल-मुनस्यारी और सोबला-दर-तिदांग मोटर मार्ग शामिल हैं। प्रशासन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाकर सड़कों को खोलने के प्रयास में जुटा है।

स्थानवर्षा (मिलीमीटर में)

तेजम95.0

बंगापानी 84.0

देवलथल 65.0

डीडीहाट 52.4

धारचूला 41.2

मुनस्यारी 37.4

कनालीछीना 28.9

बेरीनाग 15.4

नदियों का बढ़ा जलस्तर, अलर्ट पर प्रशासन

​बारिश से प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है:

​काली नदी (धारचूला): नदी का जलस्तर 888.90 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर (889 मीटर) से महज 10 सेंटीमीटर नीचे है।

​गोरी नदी (जौलजीबी व मदकोट): जौलजीबी में नदी 605.30 मीटर (चेतावनी स्तर: 606.80 मी) और मदकोट में 1212.40 मीटर (चेतावनी स्तर: 1214.10 मी) पर बह रही है। सरयू नदी (चमगाड़): चमगाड़ में सरयू का जलस्तर 450 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 452 मीटर है।नदियों के उफान को देखते हुए प्रशासन ने तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और अलर्ट जारी किया है।

Share This News