नगर पंचायत थराली, पशुपालन एवं जागो हिमालय संस्था के सहयोग से रिफ्लेक्टिव कालर लगाए गए।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली।नगर पंचायत थराली के अंतर्गत अवार घूमने वाले पशुओं पर नगर पंचायत थराली, पशुपालन एवं जागो हिमालय संस्था के सहयोग से रिफ्लेक्टिव कालर लगाए गए हैं।जिससे कि पशु को रात्रि को गाड़ियों से होने वाली दुर्घटना से बचया जा सकता हैं।
थराली नगर पंचायत के अंतर्गत मुख्य बाजार थराली, केदारबगड,कोटडीप,
राड़ीबगड़, अपर बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में अबारा घूमने वाली गायों, बैलो एवं कुत्तों पर पशुपालन विभाग थराली एवं जागो हिमालय लोक कल्याण समिति के द्वारा रिफ्लेक्टिव कालर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। जागो हिमालय के निर्देशक रमेश चंद्र थपलियाल ने बताया कि रिफ्लेक्टिव कालर पशुओं को दुर्घटना से बचाने में कारगर सिद्ध होगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने कहा कि जागो हिमालय लोक कल्याण समिति द्वारा नगर पंचायत को रिफ्लेक्टिंग कालर दिए गए है। इन पर लगे रेडियम रात को वाहनों की लाइट से चमकते हैं और वाहन चालक सावधान हो जाते हैं ।जिससे पशुओ को रात को होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं को दुर्घटनाओं से बचने के लिए रिफ्लेक्टिव कालर बहुत ही कारगर कदम है। इस मौके पर पशुपालन विभाग की ओर से सेनपाल सिंह,एपी जोशी,नगर पंचायत से रजनी उनियाल,सुरेंद्र गुसाईं,विक्रम सिंह,महेश प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Share This News