FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजा भरत का जैसा कर्तव्य परायण होने का एंव अपने भीतर के राम को पहचानने का करें संकल्प – कोमल मेहता जिला पंचायत उपाध्यक्ष

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी।

पिथौरागढ। प्राचीन आदर्श रामलीला जाख में आज  जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता पंहुचे जहाँ श्री आदर्श रामलीला कमेटी जाख द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया साथ ही राम चरित्र चिह्न भेंट किया  मेहता ने कहा कि रामलीला जो कि विशेष तौर पर समुचे देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दर्शायी जाती है जहाँ प्रत्येक अभिनयकर्ता अपने अभिनय से एक विशेष संदेश आम जन मानस को देने का प्रयास करता है, जिसे सभी को अपने जीवन में लागू करना चाहिए मेहता ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री राम चंद्र जी ने अपने जीवन के अमूल्य क्षणों का परित्याग कर अपने आदर्श पिता द्वारा दिया गया 14 वर्ष का बनवास स्वीकार किया उनके कर्तव्यों का पालन किया एक आदर्श एंव आज्ञाकारी पुत्र की एक अनोखी मिसाल जग में कायम की साथ ही बन में रहते हुए उन्होंने अनेक प्रकार के जीवन में शंकटों से सामना किया एंव अहंकारी अत्याचारी राक्षसों का भी अपनी मर्यादा में रहकर नाश किया एंव धर्म, सत्य एंव अहिंसावादी जीवन जीने का संदेश आमजन मानस को दिया


वहीं जाख की रामलीला मंचन में दशरथ अपने पुत्र वियोग में मृत्यु को प्राप्त हुऐ साथ ही भरत द्वारा आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल जग व्याप्त की भरत द्वारा सम्पूर्ण राजपाठ मिलने के बाद भी बन में जीवन यापन करना भी रामायण की कथा में अनोखी भाईचारे की प्रेरणा प्रदान करती है, वही मेहता ने कहा कि जाख की रामलीला ऐतिहासिक एंव पौराणिक है उन्होंने वहाँ के कमेटी का साधुवाद किया एंव रामलीला के सफल आयोजन की शुभकामनाएं भी दी ।

Share This News