बेरीनाग विकासखंड के सात ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत बेरीनाग विकासखंड के सात ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आ चुके हैं। सभी सीटों पर मुकाबला सविरोध रहा और मतदाताओं ने खुलकर मतदान कर अपनी पसंद का नेतृत्व चुना।

घोषित परिणाम इस प्रकार रहे:-
उड़ीसिरतोली – सुरेश राम ने 128 वोट (56.64%) से जीत हासिल की।
बल्याऊं – गीता देवी ने 90 वोट (42.45%) पाकर प्रधान बनीं।
सुनेती (ST महिला) – इन्द्रा देवी ने 119 वोट (59.8%) से जीत दर्ज की।
भट्टीगांव (पु०) – सुनीता रौतेला को 163 वोट (54.52%) मिले।
नायलसपोली – त्रिलोक सिंह को 85 वोट (45.21%) प्राप्त हुए।
बड़ेतसानीगांव (SC महिला) – ममता देवी ने 179 वोट (42.93%) के साथ जीत हासिल की।
कोटगाड़ी – सुनील कुमार ने सबसे अधिक 212 वोट (57.45%) लेकर प्रधान पद जीता।

इन नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्रामीण जनता न केवल लोकतंत्र में विश्वास करती है, बल्कि नेतृत्व चयन में भी गंभीर और जागरूक है।

Share This News