FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

महाविद्यालय मुनस्यारी में  सूचना का अधिकार सप्ताह डिबेट और निबंध प्रतियोगिता का  आयोजन, किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में  सूचना का अधिकार सप्ताह के दृष्टिगत छात्र छात्राओं और जन सामान्य में जागरूकता और समझ विकसित करने के लिये एक दिवसीय डिबेट और निबंध प्रतियोगिता का  आयोजन, कार्यक्रम समन्यवक सूचना का अधिकार, डॉo राहुल पाण्डेय के निर्देशन में किया गया। डिबेट प्रतियोगिता का शीर्षक “क्या सूचना का अधिकार सुशासन की कुंजी है?” पर किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता के कुशल आयोजन में डॉo पुष्पा कालाकोटी और   चेतन चंद जोशी ने महत्तवपूर्ण योगदान किया। डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कमलेश सिंह ढोकती, द्वितीय स्थान चन्द्र सिंह बोनाल और तृतीय स्थान पर कल्पना रावत रही। वाद विवाद प्रतियोगिता के विपक्ष में इसके चुनौतियां को रेखंकित करते हुए कमलेश सिंह ढोकती ने बताया कि व्यक्तिगत हानि, निजी और लोक सूचना निर्धारण द्वंद इत्यादि समस्याएं हैं। इसके सुशासन के पक्ष को संदर्भित करते हुए चन्द्र सिंह बौनाल ने बताया कि इसने सरकारी संस्थानों को इस दायरे में लेकर जन सामान्य को सूचना और सुशासन तक पहुंचा को पारदर्शी तरीके से सुलभ बनाया है। कल्पना रावत ने सूचना अधिकार अधिनियम में जवाबदेही और सुशासन को विवेचित किया। इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता आयोजन शीर्षक “सूचना का अधिकार मुद्दे, उपलब्धियां और चुनौतियां” पर किया गया। इस प्रतियोगिता के कुशल आयोजन में डॉo रितु और डॉo अशोक कुमार मौर्य की महत्तवपूर्ण भूमिका रही। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉo प्रशांत जोशी और डॉo दिनेश चंद्र पांडे द्वारा किया गया जिसके आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः नीतू कुंवर, लक्ष्मी और चंद्र सिंह बोनाल रहे। उक्त प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा  दुर्गेश कुमार शुक्ला और चंद्र प्रकाशआर्या द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में महाविद्यालय परिवार से  अमित कुमार टम्टा,  निधि मारौठिया, डॉo पुष्पा कालाकोटी, डॉo राजेंद्र सिंह, डॉo मनीषा पांडे, डॉo दिनेश चंद्र पांडे,  प्रेम पांडे, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण और छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share This News