सतपाल महाराज दो दिवसीय यात्रा भ्रमण पर आज जनपद पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं
सतपाल महाराज, मंत्री पर्यटन, सिंचाई, लघु, सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण उत्तराखण्ड शासन अपने दो दिवसीय यात्रा भ्रमण पर जनपद पिथौरागढ़ पहुंच रहे
।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ सुरेश कुमार निजी सचिव मंत्री पर्यटन, सिंचाई, लघु, सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण उत्तराखण्ड शासन ने अवगत कराया कि सतपाल महाराज, मंत्री पर्यटन, सिंचाई, लघु, सिंचाई, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण उत्तराखण्ड शासन अपने दो दिवसीय यात्रा भ्रमण पर जनपद पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। सतपाल महाराज दिनांक 15. जनवरी, 2021 (शुक्रवार) को 14ः00 बजे बैजनाथ ( वाया चोकोड़ी-थल-मुन्सयारी) से प्रस्थान कर रात्रि 19ः00 (7ः00) बजे पर्यटक आवास गृह (के.एम.वी.एन.), पिथौरागढ़ आगमन कर रात्रि विश्राम पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ही करेंगे। तत्पश्चात् दिनांक 16 जनवरी, 2021 शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे भाजपा पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं से भेट वार्ता पार्टी कार्यालय पिथौरागढ़ में करेंगे। इसके बाद 12ः00 बजे नगरपालिका हाॅल में स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 13ः00 बजे नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला में काली नदी पर सुरक्षात्मक कार्यों का शिलान्यास लंदन फोर्ट, पिथौरागढ़ में करेंगे। तत्पश्चात्् नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड डीडीहाट में रामगंगा नदी पर हुए सुरक्षात्मक कार्यों का शिलान्यास कर मध्याह्न भोज कर 14ः30 बजे जनपद पिथौरागढ़ से पर्यटक आवास गृह, लोहाघाट को प्रस्थान करेंगे।

