कपकोट में पत्थर के नीचे फंसे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बागेश्वर जिले के कपकोट में पत्थर के नीचे फंसे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति गुफा के अंदर पत्थर के नीचे अचानक फंस गया था। घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 22 दिसम्बर 2024 को थाना कपकोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति गुफा में पत्थर आने के कारण गुफा में ही फंस गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SI संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए गुफा के आगे से पत्थर को हटाकर उक्त व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति अपना नाम पता नही बता पा रहा था और ठंड से भी परेशान हो रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चाय बिस्किट खिलाकर सामान्य किया जिसके उपरांत जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

