द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई को।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। जिला पंचायत क्षेत्र थल के प्रत्याशी नन्दन सिंह बाफिला के समर्थन में उपराडा, कन्ट्रोली, रूईनाथल, ग्वीर तथा गरतिर क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन चन्द्र पाठक , पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला , होशियार बाफिला , हरीश बाफिला , पूर्व जिला पंचायत सदस्य जशवंत बाफिला , तथा समस्त क्षेत्र की जनता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हीरा सिंह डांगी/ भगत , सुरेश टम्टा , पूर्व मंडल महामंत्री नगर मंडल बेरीनाग विमलेश पंत , सोशल मीडिया प्रभारी नगर मंडल बेरीनाग निखिल पंत , तथा साथ में थल जिला पंचायत सीट के प्रत्याशी नन्दन सिंह बाफिला रहे। द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई को होना है। द्वितीय चरण के मतदान का प्रचार प्रसार सायं 5 बजे थम चुका है। और समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता अपने अपने बूथों में अपने घरों को 28 जुलाई को मतदान करने हेतु चली गई है। जिला पंचायत प्रत्याशी नन्दन सिंह बाफिला जी को उपस्थित समस्त जनता ने पूर्ण बहुमत से उगता सूरज पर मोहर लगाने का संकल्प लेकर सायं 5 बजे प्रचार प्रसार समाप्त कर नन्दन बाफिला को अपना आशीर्वाद देकर अपने अपने घरों को प्रस्थान किया।

