berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में काण्डे-किरौली के पांच बच्चों का चयन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। विकास खण्ड के रा०इ०का० काण्डे-किरौली के पांच विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है। विद्यालय की कक्षा-6 से ममता कार्की एवं प्रियांशी मनौला जबकि कक्षा-9 से अंकित महर, दीया महरा व प्रियांशु शाह ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की। आज विद्यालय में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में चयनित बच्चों का माल्यार्पण किया गया तथा अन्य बच्चों से इनसे प्रेरणा लेने की अपील की। चयनित बच्चों को आगामी 24 दिसम्बर (इन्द्रमणि बडोनी जन्मदिवस) के अवसर पर वृहद रूप से सम्मानित किया जायेगा। बच्चों की इस सफलता पर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजन राम एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश राम सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य  कमलेश पन्त, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन मेहता, राजेश पन्त, ललित मोहन, भोपाल राम, सुन्दर सिंह, बलबीर कार्की, केशव कोहली, मीना बोरा, रीता चन्याल, गिरीश चन्द्र, त्रिलोचन पन्त, प्रकाश जोशी, सुनील कुमार, अंजना जोशी, पूजा राणा आदि ने खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन मनमोहन मेहता द्वारा किया गया।

Share This News