राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न।

एनएचएल नेटवर्क📡
गंगोलीहाट।राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय सिंह बोरा रहे। उन्होंने शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश चंद्र कापड़ी ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण ,सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं डॉ. हेमा मेहरा ने एनएसएस के मूल उद्देश्य “मैं नहीं आप” की भावना को समझाते हुए स्वयंसेवकों को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य , राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह तथा दया पंत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सात दिवसीय शिविर के संचालन तथा लक्ष्य पूर्ति में छात्र संघ अध्यक्ष मनीषा, छात्र उपाध्यक्ष करन ,कविता ,सचिव सपना छात्र अमित वर्मा कृष्ण कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।समापन
समारोह में मंच संचालन दीपिका और मनीषा द्वारा किया गया। सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी ईशा तथा जया रहे।समारोह उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।

