FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

नाबालिक के शारीरिक शोषण के मामले में सातवां आरोपी हुआ गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट।बीते दिनो क्षेत्र में एक नाबालिक के शारीरिक शोषण के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व मामले के 06 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बीते छह अगस्त को थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिक के दुष्कर्म के मामले में दर्ज मुकदमा धारा 376(3)/376/504/354 भादवि व 3/4/5/6/7/8/16/17 पोक्सो एक्ट में नामजद आरोपी आनन्द सिंह खाती पुत्र स्व0 कृपाल सिंह खाती निवासी ग्राम मल्लागर्खा थाना गंगोलीहाट, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी उक्त मुकदमे में नामजद था जिस पर पीड़िता से छेड़खानी के आरोप हैं। आरोपी पुलिस को चकमा देकर नेपाल भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने भड़कटिया से धर दबोचा। एसपी रेखा यादव के निर्देशन व सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना में संलिप्त एक महिला सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचक उप निरीक्षक बबीता टम्टा की कड़ी मेहनत व लगन से घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि मामले की जांच को पूरी तरह से निष्पक्ष और कानूनी दृष्टिकोण से आगे बढ़ाया जा सके। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल राजेन्द्र चन्द व कांस्टेबल कमल तुलेरा शामिल थे।

 

Share This News