ग्राम पंचायत सेरा में पशु प्रदर्शनी का आयोजन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गणाई गंगोली के ग्राम पंचायत सेरा ऊर्फ बड़ी मे पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला जी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पिथाैरागढ कापडी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत , मंडल महामंत्री जे पी चन्याल,मीडिया प्रभारी दीपक चन्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश मेहता, पूर्व ग्राम प्रधान मोहन जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीश डसीला, ग्राम प्रधान सुरेश नियोलिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, गुसाईं सिह डसीला सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रदर्शनी मे
रजनी जोशी पत्नी मोहन चन्द्र जोशी की बछिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मनोज सिह पुत्र बलवन्त सिह डसीला जी की भैस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उर्मिला देवी पत्नी स्व 0दान सिह डसीला जी की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व सादो सिह जी के बैलो की जोडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।


