भारतवर्ष के वल्लभ राजस्थान अंतर्गत सीकर शहर में 20 सितंबर 2023 से चल रहे श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन।

वल्लभ भारतवर्ष के वल्लभ राजस्थान अंतर्गत सीकर शहर में 20 सितंबर 2023 से चल रहे श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
*महान दानदाता भामाशाह चतुर्भुज भाई कुमावत ने आयोजन के लिए 5 लाख दान देकर प्रस्तुत किया हार्दिक महानता का वल्लभ दृष्टांत यानी एग्जांपल
*महान दान दाता भामाशाह चतुर्भुज कुमावत ने आम जनता जनार्दन भक्तों के लिए निर्धारित स्थान पर प्रसाद ग्रहण कर प्रस्तुत किया हार्दिक महानता विनम्रता सादगी का एग्जांपल
* पूर्व भाजपा सीकर जिलाध्यक्ष महेश भाई शर्मा और युवा नेता राजकुमार शर्मा सीकर ने भी भक्तों की हार्दिक सेवा में हार्दिक योगदान किया
*समाज सेवी चतुर्भुज भाई कुमावत , पूर्व सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश भाई शर्मा , युवा वरिष्ठ आकर्षक व्यक्तित्व के धनी मृदु भाषी वीर नायकों के वर्णनकर्ता राष्ट्र भक्त चिंतन के प्रोत्साहक आयोजन समिति के सह संयोजक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास ,युवा और गरीबों के नेता राजकुमार भाई शर्मा सीकर, समाज सेवी रत्न लाल भाई शर्मा ,उनके साथ बैठे सैनी भाई साहब और शंकर भाई भारती और उनके साथ बैठे जांगिड़ भाई साहब और बीडी सिंधी गुरुदेव रिटायर्ड प्रोफेसर द्वारा संविधान कानून , अखिल राजस्थान अथॉरिटीज ,अखिल भारतवर्ष अथॉरिटीज ,न्याय, नैतिकता ,सर्व जन हार्दिक भाईचारा ,सहिष्णुता ,सह अस्तित्व ,जीओ और जीने दो ,अहिंसा ,सभ्यता, मानवता ,न्याय ,नीति और मर्यादा का हार्दिक आत्मीय पालन करते हुए सनातन परिवार की हार्दिक सकारात्मक और अखिल मानवता सेवी राष्ट्रभक्ति पालक एकता के लिए जी जान से उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए किया गया योगदान *
*महायज्ञ में रुद्राक्ष लेने के लिए उमड़ा जन सैलाब*
*अखिल वल्लभ भारतवर्ष से पधारे संत महात्माओं धर्माचार्यों को दी गई फेयरवेल अर्थात विदाई*
*वल्लभ सनातन भंडारे में प्रसाद वितरण दिनभर चलता रहा,लगी रही भक्तों की कतार*
जयपुर, राजस्थान ( हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा )
वल्लभ भारतवर्ष के वल्लभ राजस्थान अंतर्गत सीकर शहर स्थित रामलीला मैदान में 20 सितंबर 2023 से चल रहे श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ का पूर्णाहूति से 28 सितंबर 2023 को समापन होने की खबर है। आयोजन समिति के सह संयोजक
युवा वरिष्ठ आकर्षक व्यक्तित्व के धनी मृदु भाषी वीर राष्ट्र भक्त नायकों के वर्णनकर्ता आयोजन समिति के सह संयोजक अधिवक्ता हनुमान भाई पालवास के द्वारा प्रेषित व्हाट्स एप प्रेस नोट मुताबिक सीकर शहर के रामलीला मैदान में चल रहा श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ गुरुवार 28 सितंबर 2023 को देशभर से आये संतो व महामंडलेश्वर के सानिध्य में नौकुण्डीय महायज्ञ की पुर्णाहुति से संपन्न हुआ । आयोजन समिति से जुड़े हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि पूर्णाहुति में संतों के साथ जिलेभर से भक्तों ने महायज्ञ में आहूति देकर गौ सेवा,पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। मुख्य यजमान, स्वागत अध्यक्ष समिति , आयोजन वित्त समिति, मातृशक्ति सेवा समिति, आयोजन समन्वय समिति व आयोजन समिति के महंत हार्दिक श्रद्धापुंज हार्दिक संरक्षण पुंज हार्दिक आशीर्वाद पुंज हार्दिक स्नेह और दया मूर्ति आकर्षण पुंज चंद्रमा प्रतिलिपि श्रद्धेय
चंद्रमा दास महाराज ने सभी संतो को सनातनी वस्त्र व दक्षिणा देकर विदाई दी। उन्होंने सभी संतों का पुष्प वर्षा से स्वागत आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान बाहर से आने वाले सभी संतो को शाल व श्रीफल भी दिया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जो दिनभर चालता रहा । आयोजन समिति की मातृशक्ति कार्यकर्ताओं ने आए हुए भक्तों का भंडारे में खूब बढ़-चढ़कर स्वागत सत्कार और सेवा करने का भरपूर आनंद उठाया साथ ही गोपीनाथ गौशाला मंडली और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी श्री लक्ष्मी गोपुष्टि महायज्ञ में आने वाले भक्तों की सेवा में तत्पर नजर आए।यज्ञ महाराज की परिक्रमा करने के लिए शहर के बालक बालिकाओं से लेकर मातृशक्ति सहित पुरुष वर्ग भी यज्ञ परिक्रमा में पीछे नहीं रहे। यज्ञ परिक्रमा में शहरवासियों का परिक्रमा देने के लिए भारी उत्साह अवलोकन लायक था। बच्चों से लेकर बूढ़े , महिला से लेकर पुरुष , हर जाति बिरादरी का व्यक्ति इस महायज्ञ में बिना किसी भेदभाव के एक सामाजिक समरसता से अपनी आहुति देता नजर आया जो वाकई में अवलोकन लायक और हार्दिक सामाजिक सौहार्द का अनुपम नजीर थी। महान वल्लभ दानी भामाशाह चतुर्भुज भाई कुमावत और शंकर भारती भाई साहब के पास बैठे जांगिड़ भाई साहब और रत्न लाल शर्मा भाई साहब के पास बैठे सैनी भाई साहब और अखिल
आयोजन समिति ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य हेतु गौ सेवा प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ एक ऐसे गुरुकुल की स्थापना करना है जहां वल्लभ सनातन परिवार के अखिल बालक बालिकाएं बिना किसी भेदभाव के हार्दिक स्नेह पूर्वक सनातन भाईचारा पूर्वक वैदिक गुरुकुल शिक्षा संस्कार व्यवहार ग्रहण करके राष्ट्र के लिए और अखिल मानवता के लिए अखिल सर्व जन हार्दिक भाईचारा के लिए कार्य कर सकें यही इस महायज्ञ का परम ध्येय है जिसके लिए सर्व समाज के भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर जमीन भूदान भी दिया और अपना आर्थिक सहयोग देते हुए ऐसे गुरुकुल की स्थापना में अपना पूर्ण तन मन धन से सहयोग देकर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी का आश्वासन दिया।
*अभिमंत्रित रूद्राक्ष के लिये उमड़ा जनसैलाब*
गौपुष्टि महायज्ञ में सवा लाख महामृत्युजंय मंत्रों के जाप से अभिमंत्रित रूद्राक्ष लेने के लिये गुरूवार को भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। अभिमंत्रित रूद्राक्ष के लिये कूपन लेकर पहुंचे भक्तों को एक दिन की गौ सेवा के संकल्प के साथ रूद्राक्ष दिया गया।
*यज्ञवेदी व यज्ञ मंडल की परिक्रमा करने के लिए महिलाओं का तांता लगा*
गौपुष्टि महायज्ञ में यज्ञवेदी व यज्ञ मंडल के परिक्रमा करने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। जीवंत गौ माता की सेवा व अखण्ड रामायण पाठ और अखंड कीर्तन का भी भक्तों ने खूब लुत्फ उठाया यानी आनंद उठाया।
*आयोजित समिति ने आमजन व सभी संगठनों के सहयोग के लिए सभी का आभार जताया*
श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ आयोजन समिति की ओर से इस भव्य व दिव्य समारोह में सहयोग देने वाली सभी सैकड़ो मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं का विशेष आभार अभिव्यक्त किया गया। आयोजन समिति ने व्यक्तिगत किसी का नाम न लेकर उन सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस महायज्ञ में अपना सहयोग दिया उनको आयोजन समिति की तरफ से बहुत-बहुत आभार और अभिनंदन अभिव्यक्त किया गया।इसके अलावा सामाजिक संगठनों,गोशालाओ से जुड़े कार्यकताओं, मातृशक्ति जिन्होंने इस महायज्ञ में बिना रुके थके अनवरत अपना सहयोग दिया उनका भी आयोजन समिति की तरफ से हार्दिक आभार अभिव्यक्त किया गया। इसके अलावा श्रीकल्याण सांस्कृतिक मंडल , मीडिया परिवार , स्काउट स्वयंसेवको व जिला प्रशासन , पुलिस सेवा के सभी कार्मिकों व अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया गया।

