berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्री नाग महोत्सव का आगाज,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।बेरीनाग के जीआईसी मैदान में चार दिवसीय श्रीनाग महोत्सव शुरू हो गया है ।महोत्सव का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा ने किया और कहा हमारे संस्कृति को बचाने में महोत्सव एक ध्वजवाहक के रूप में है महोत्सव हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगे।

महोत्सव समिति को अपने स्तर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व नाग मंदिर से पूजा अर्चना के बाद महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली और स्कूली बच्चों के द्वारा शानदार रंगारंग झांकी जीआईसी मैदान तक निकाली ।झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोगों मौजूद रहे । लिटल एंजिल, गुरूकुल पब्लिक स्कूल, साधना इंटर कालेज, अटल आदर्श इंटर कालेज, हिमालया इंटर कालेज चौकोडी, बेरीनाग महाविद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

महोत्सव समिति के ने चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील।महोत्सव को देखने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दलबहादुर सिंह बाफिला, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, पंचायत सदस्य नंदन बाफिला जीवन जीवन पाठक, धीरज बिष्ट,ब्लांक प्रमुख विनीता बाफिला, दरपान टम्टा, इन्द्र धानिक कैलाश चन्याल ,महोत्सव समिति अध्यक्ष जी, दीपक कालाकोटी, दीपक रौतेला,कमल खाती, कमलेश पंत, विनोद महरा,राजीव शर्मा, आशा भैसोड़ा, अमित पाठक, गोविन्द खाती, राजीव शर्मा, गणेश उपाध्याय, कमलेश पंत,दीपक बोरा, शैलेश मेहता,राहुल महरा, धीरज रौतेला कैलाश पंत, विमल पंत देवेन्द्र शाह, शिवानी धानिक, नम्रता पंत, रश्मि कार्की, मौजूद थे। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाये गये हैं कार्यक्रम का संचालन गोविंद भंडारी और नानू बिष्ट ने किया।

बेरीनाग श्री नाग महोत्सव मे पहुचे विधायक फकीर राम टम्टा ने महोत्सव को 3 लाख देने की घोषणा की है।

Share This News