बेरीनाग बरसायत की श्वेता पंत का असिस्टेट प्रोफेसर मे हुआ चयन।
एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग के बरसायत निवासी स्वेता पंत का असिस्टेंट प्रोफेसर में चयन हुआ है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय जूनियर हाईस्कूल बरसायत से की तथा बेरीनाग महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई और बीएड नेट और पीएचसी की उपाधि ग्रहण की। उनका पहली बार वर्ष 2020 जीआईसी थल में भूगोल के प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ। लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा में राजकीय महाविद्यालय गरूड में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद नियुक्ति हुई है। श्वेता के पिता त्रिलोचन पंत सरस्वती शिशु मंदिर में 37 वर्ष तक आचार्य पद पर रहे। माता पुष्पा पंत गृहणी हैं। स्वेता के अस्सिटेंट प्रोफेसर बनने पर विधायक फकीर राम टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य चारू पंत ने खुशी जताई है।


