सिंघाना की न्यू ईडन स्कूल का आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत ।

जयपुर,राजस्थान, 22/5/23(राजेश कुमार शर्मा सिंघाना सतनाली ) राजस्थान राज्य के झुझुनूं जिलांतरगत सिंघाना कस्बे की प्रतिष्ठित न्यू ईडन स्कूल का आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर स्कूल में खुशी की लहर होने की खबर है।
हमारे संवाद सहयोगी युवा पत्रकार उदय जालान के वाट्स ऐप प्रेस नोट मुताबिक न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना का आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर न्यू इडन एजुकेशन ग्रुप के माननीय निदेशक डॉ अनिल गोदारा ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ बेहतरीन शिक्षा देने के लिए क्षेत्र की श्रेष्ठ टीम विगत कई वर्षों से लगातार श्रेष्ठ परिणाम दे रही है। आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हुआ है जिसमें विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने ‘बी’ ग्रेड और 2 विद्यार्थियों ने ‘सी’ ग्रेड अंक हासिल किए हैं ! विद्यालय का प्रतिशत परीक्षा परिणाम 100% है । श्रेष्ठ रिजल्ट में बालिकाएं रही आगे .न्यू ईडन स्कूल की बेटियों ने आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेस्ट अंतिम पुत्री धर्मपाल, आशीष पुत्र महेंद्र सिंह, दीक्षा पुत्री राजेश कुमार, जयपाल पुत्र रामजीलाल कनिष्क पुत्र महेंद्र कुमार, खुशी पुत्री प्रताप सिंह मनीषा कुमारी पुत्री नरेश कुमार नमन सिंह पुत्र मोहन सिंह पूजा कुमारी पुत्री सुरेंद्र रक्षित पुत्र महेश कुमार ,रौनक धर्मेंद्र सिंह ने श्रेष्ठ परिणाम दिया है ! ‘ए’ ग्रेड अंक हासिल करने वाला छात्र अंश शर्मा पुत्र दिनेश कुमार शर्मा रहा है! विद्यालय का आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा है।

