महाविद्यालय में कौशल विकास प्रशिक्षण शुरु।

एनएचएल नेटवर्क।
गणाई गंगोली। राजकीय महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में नांदी फाउंडेशन के सहयोग से कौशल विकास समिति के तत्वाधान में छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह और नांदी फाउंडेशन के प्रशिक्षक अमन कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह ने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों के लिए अति आवश्यक है, जिससे कि विद्यार्थी अपने विषय के अतिरिक्त भी अन्य चीजों को सीख सकते हैं और अपने कौशल को निखार सकते हैं। महाविद्यालय में कौशल विकास समिति के नोडल डा. मनोहर चंद्र जोशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासित होकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया। इस दौरान डा. गणेश चंद, नवीन चन्द्र, डा. अंकिता टम्टा, डा. पूजा लोहिया, प्रेमा पांडे, जीवन बोरा, विनोद बोरा, मनीष, मनोज उप्रेती, गोपाल आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 51 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

