FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोलीराज्य

मोटर सड़क से कोटेड़ा मोटर सड़क के एलाइनमेंट को बदलने के लिए धरने पर बैठे विधायक भूपाल राम टम्टा के  लिखित आश्वासन के बाद धरना स्थगित।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत बोरागाड़ -चौड़ मोटर सड़क से कोटेड़ा मोटर सड़क के एलाइनमेंट को बदलने के लिए कोटेड़ा गांव के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों के द्वारा पिछले चार दिनों से विकास खंड कार्यालय परिसर देवाल में दिए जा रहे धरने का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के द्वारा थराली के उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर एक माह में रिपोर्ट देने के लिखित आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया हैं।
जुलाई माह में तहसील कार्यालय थराली में धरना, प्रदर्शन करने के बाद 2 अगस्त से ब्लाक कार्यालय देवाल के परिसर में धरने पर बैठ गए थे। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि कोटेड़ा के ग्रामीणों की भावना का वे सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा अनुसूचित बाहुल्य कोटेड़ा और बिष्ट खोला दोनों ही गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सभी आंदोलनकारियों के साथ ब्लाक सभागार में बैठक की गई जिसमें थराली के उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग, ईई लोनिवि थराली,भू वैज्ञानिक, प्रमुख देवाल,तारा राम, मनोज राम,खंडक राम, कुंदन राम,प्रताप राम, पुरन राम, सरपंच अशोक कुमार व हरीश राम को सदस्य बनाया गया। इस पत्र में कमेटी से स्वीकृत सड़क के समरेखण, दस्तावेजों, बिना आम सहमति के विभाग के द्वारा किस आधार पर निविदाएं की गई और स्थानीय ग्रामीणों का सुझाव लेकर एक माह में रिपोर्ट पेश करेगी। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।तब तक किसी भी सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नही किया जाएगा।इस मौके पर थराली के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद, तहसीलदार अक्षय पंकज, राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गौरोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, पूर्व प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल, नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, बीबीसी मैंबर प्रमोद मिश्रा, गोविंद सोनी, हरीश सोनी,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, गणेश मिश्रा, सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभागार में वार्ता के बाद आंदोलनकारी विधायक के द्वारा एक माह में समस्या का समाधान करने की सार्वजनिक घोषणा करने पर अड़ गए और फिर से धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद पुनः विधायक टम्टा धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से सर्वमान्य रास्ता निकालने का आश्वासन दिया उसके बाद ग्रामीणों ने एक माह तक आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करते हुए थराली विभाग जिन्दाबाद के नारे लगाए।

Share This News