FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

जनता के बीच पहुंचे एसपी पिथौरागढ़: सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश; थाना थल का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस की जनसुनवाई पहल के तहत थाना थल में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे ने की।

​थाना दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

​थाने का किया औचक निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना थल का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, महत्वपूर्ण अभिलेखों (रजिस्टरों) के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें, थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और आम जनता के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार रखें।

​इस अवसर पर थानाध्यक्ष थल श्री गणेश दत्त भट्ट, थाने के अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share This News