berinagFEATUREDGeneralLatestNewsदिल्ली

कभी कभी,सिलसिला जैसी सुपर हिट फिल्मो को देने वाले सागर सरहदी का निधन

कभी कभी,सिलसिला जैसी सुपर हिट फिल्मो को देने वाले सागर सरहदी का निधन।

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

भारतीय फिल्म जगत को ‘कभी -कभी’ और ‘सिलसिला’ जैसी सुपर हिट फिल्मों की सौगात देने वाले 88 वर्षीय सागर सरहदी नहीं रहे। विभाजन की त्रासदी में महज 12 साल के सागर दिल्ली आए और फिर यहीं के हो गए।
दिग्गज फिल्मकार, लेखक सागर सरहदी को ताउम्र विस्थापन का दर्द सालता रहा। देश के बंटवारे के दौरान वह पाकिस्तान के एबटाबाद के नजदीक बफा गांव से दिल्ली आए और फिर यहीं बस गए। सरहदी का नाम गंगा सागर तलवार था। बाद में उन्होंने अपने मूल नाम से गंगा और तलवार हटाकर सिर्फ सागर रहने दिया। सीमांत प्रांत से होने के चलते ना में ‘सरहदी’ जोड़ लिया। इस तरह से उनका सागर’सरहदी’ हो गया। दिल्ली में मैट्रिक करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए बड़े
भाई के परिवार के साथ मुंबई आ गए।
———-

बाजार’ जैसी क्लासिकल फिल्म बनायी…
साल 1982 में सरहदी ने निर्देशन में हाथ आजमाए और सुप्रिया पाठक शाह, फारुख शेख, स्मिता पाटिल तथा नसीरुद्दीन शाह अभिनीत ‘बाजार’ जैसी क्लासिकल फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म ने उन्हें अलग पहचान दी। सरहदी ने 1992 में आई अभिनेता शाहरुख खान की पहली फिल्म ‘दीवाना’ और ऋतिक रोशन की पदार्पण फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के संवाद भी लिखे। पटकथा और संवाद लेखक के रूप में उन्होंने आखिरी फिल्म 2018 में ‘चौसर’ बनाई थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभिनय किया था। सरहदी के परिवार में उनके भतीजे और भतीजियां हैं।

Share This News