berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग की स्वर्णिका राठौर ने नई दिल्ली में एनसीसी की राष्ट्रीय वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर की घुड़सवारी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। बेरीनाग की स्वर्णिका राठौर ने नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी की राष्ट्रीय वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर की घुड़सवारी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते हैं। स्वर्णिका इन दिनों वनस्थली विश्वविद्यालय, जयपुर की एनसीसी यूनिट में अंडर ऑफिसर हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्वर्णिका राठौर बेरीनाग के प्रमुख व्यवसायी मनोज राठौर की पुत्री हैं। उनकी माता हेमलता राठौर अध्यापिका हैं।

स्वर्णिका की इस उपलब्धि पर विधायक फकीर राम टम्टा, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष हेमा पंत, ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता बाफिला, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
…………………

एनसीसी की अंडर ऑफिसर स्वर्णिका राठौर ने आज नई दिल्ली में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश भर के एनसीसी कैडेट का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी के कुल 2361 कैडेटों ने भाग लिया था। जिन में 917 छात्राएं हैं।

Share This News