berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग और चौकोडी की भूमि की नाप जोख तहसील प्रशासन ने शुरू की।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग और चौकोड़ी की भूमि पर सीलिंग की काईवाही के लिए नाप जोख शुरू कर दी है । बेरीनाग और चौकोडी भूमि टी स्टेट की भूमि होने के कारण पंन्द्रह हजार की आबादी को भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिला है । तहसील प्रशासन द्रारा शासन से दिया निदेश मिलने पर बेरीनाग और चौकोडी की भूमि के भवनों और भूमि की नाप जोख की जा रही हैं । बेरीनाग में राजस्व उपनिरीक्षक पवन चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवेन्द कुमार, रितेश चन्याल, कंचन प्रिया पी आर डी जवान महेन्द्र भंडारी, गंगा प्रसाद और चौकोडी में राजस्व उपनिरीक्षक मोहित चंद और सूरज सिंह के नेतृत्व में भूमि की नाप जोख की जा रही हैं । वही उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बेरीनाग और चौकोड़ी लोगों से भूमि के दस्तावेज की फोटो प्रति भूमि की नाप जोख में लगे राजस्व उपनिरीक्षकों को उपलब्ध कराकर सहयोग करने को कहा ।

Share This News