berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

भट्टीगाँव आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया पोषण माह।

भट्टीगाँव आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया पोषण माह।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग भट्टीगाव के आगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण माह मनाया गया। बच्चों के अभिभावकों एवं गांव की महिलाओं को पोषण के रूप में क्या देना है, इसके बारे में जानकारी दी गयी । साथ ही बच्चों के अभिभावकों एवं गांव की महिलाओं को पोषण के रूप में क्या देना है, इसके बारे में बताया गया। साथ ही, आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषणयुक्त भोजन भी कराया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्य सेविका कुमुद कार्की व सीमा कालाकोटी द्वारा पोषण माह की जानकारी दी गयी।साथ ही आगनवाडी कार्यकर्ताओ ने पोस्टर,चार्ट रंगोली,एवं स्थानीय खाद्य पदार्थो द्वारा रेसपी के माघ्यम से पोषण तत्वो की जानकारी दी गयी। इस दौरान उन्होने बताया कि केन्द्र पर खेलकूद के साथ बच्चों को बताया जाता है कि पोषण और पढ़ाई दोनों जरूरी है। आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़ी गर्भवती महिलाओं को भी पोषणयुक्त भोजन करने की सलाह दी गयी। कहा गया कि पोषणयुक्त भोजन करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहने के साथ ही बच्चा भी स्वस्थ जन्म लेगा। उनको रहने और काम करने के तरीके से भी अवगत कराया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से महिलाओं और अभिभावकों में काफी जागरूकता आ रही है। इस मौके पर सुनीता देवी, जानकी , बबीता,सीतादेवी ,ललिता सिह,दीपिका देवी,रेखा देवी,ममता देवी सीता धानिक आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News