FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादूनमौसम

पांच जिलों में वर्षा के आसार , तापमान गिरने बढ़ेगी ठंड ।

एनएचएल नेटवर्क ।

देहरादून। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने के रहने के साथ ही आंशिक बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने के आसार है। शुष्क मौसम में मैदानी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस व पहाड़ों में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 21 अक्टूबर रविवार को प्रदेश भर में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम रिमझिम वर्षा की संभावना है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं कहीं हिमपात के भी आसार बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस के अलावा मैदानी इलाकों में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखी जा सकती है। मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तापमान
उत्तराखंड में आज सुबह का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस , दोपहर में 25 डिग्री सेल्सियस जबकी शाम को 22 डिग्री और रात को 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share This News