FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

महिलाओं की मंगल कलश यात्रा के साथ दस दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण शुरू।

महिलाओं की मंगल कलश यात्रा के साथ दस दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण शुरू

एनएचएल नेटवर्क पूदा कार्की।

थल पिथौरागढ़।आदर्श ग्राम पंचायत बलतिर और अठखेत द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा आज बलतिर ग्राम वासियों के ग्राम देवता के नागीमल छुरमल मंदिर में शुभारंभ हो गया है.आज प्रातः 10 बजे महिलाओं ने रामगंगा नदी के संगम से कलश में गंगा जल भरा.ढ़ोल नगाड़ों के बीच रँगीली पिछोड़ी परिधान में सजी महिलाओं की मंगल कलश यात्रा बालेश्वर मंदिर से थल बाजार में झांकी निकलते हुवे भागवत स्थल नागीमल मंदिर पहुंची.इस मंगल कलश में बलतिर और अठखेत की 108 महिलाओं ने भाग लिया.भगवताचार्य हरीश चंद्र उपाध्याय ने गणेश पूजन, मूल पाठ,ईष्टदेव पूजन और रुद्राभिषेक भागवत के यजमान कुंवर सिंह भैसोड़ा सपत्नीक आनंदी देवी,त्रिलोक सिंह भैसोड़ा पत्नी हेमा देवी,हयात सिंह भैसोड़ा पत्नी षष्ठी देवी,नरेंद्र भैसोड़ा पत्नी रेखा देवी,कवींद्र नेवे पत्नी हेमा देवी,प्रहलाद सिंह भैसोड़ा पत्नी गोदावरी देवी से सम्पन्न कराया.भागवत के आचार्य गिरीश चंद्र उपाध्याय थे.कथा वाचक पंडित पीयूष उपाध्याय ने पहले दिन की कथा में देवी भागवत की महिमा और उसके महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया और देवी के नौ रूपों की दिव्य कथा बताई.वहां भागवत के व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह भैसोड़ा और संयोजक महिराज सिंह भैसोड़ा देखरेख में लगे थे।

Share This News