FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

थल के दामाद ललित कन्याल बने सेना में लेफ्टिनेंट।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

थल के पूर्व सैनिक हर सिंह कार्की के दामाद सिंगनल कोर में तैनात सूबेदार ललित कन्याल ने थल सेना में लेफ्टिनेंट ऑफिसर आर्मी रेजिमेंटल कमीशन पास कर,तीन महीने की ट्रेनिंग आई एम ए देहरादून से पास आउट कर थल सेना में आज लेफ्टिनेंट बन गए हैं।लेफ्टिनेंट बने ललित कन्याल के पिता भी आर्मी में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।माता गृहणी सरस्वती देवी मूल रूप से डीडीहाट के दूनाकोट गांव के रहने वाले हैं।वर्तमान में इनका परिवार हल्द्वानी के चकलवा में रहने लगा है।दामाद ललित कन्याल के आज लेफ्टिनेंट बनने पर उसके ससुराल थल में ससुर हर सिंह कार्की,कुंवर सिंह कार्की और उनके परिवार के भूपाल सिंह सत्याल,नंदन सिंह सत्याल,  अनिल कार्की, पूजा कार्की,मनीष सत्याल,कमलेश सत्याल, बिक्की सत्याल,गोकुल कार्की,सुनील कार्की ने खुशी जता कर,ललित और उसके परिजनों को बधाई दी हैं।

Share This News