श्री नंदादेवी जात यात्रा को लेकर आयोजित समन्वयक की 6 घंटे तक चली बैठक बिना निष्कर्ष के ही सम्पन्न हो गई।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली/देवाल। श्री नंदादेवी जात यात्रा को लेकर आयोजित समन्वयक की 6 घंटे तक चली बैठक बिना निष्कर्ष के ही सम्पन्न हो गई।इस दौरान देवाल क्षेत्र के कई वक्त 2026 में प्रस्तावित नंदादेवी बड़ी जात के पक्षधर रहे वही मंदोली न्याय पंचायत के अधिकांश वक्त 2026 की बड़ी जात के विरोध एवं लोक जात यात्रा के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। बैठक में कई बार आपस में ही गर्मा-गर्म बहस होती रही।अंत में बैठ की अध्यक्षता करते हुए देवाल प्रमुख तेजपाल रावत ने कहा कि इस संबंध में दो-तीन दिनों में दोबारा एक समन्वयक बैठक कर सर्वसम्मति बनाई जाएगी।

शुक्रवार को ब्लाक सभागार देवाल में देवाल ब्लाक के ब्लाक प्रमुख एवं नंदादेवी जात समन्वयक समिति के अध्यक्ष तेजपाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित समन्वयक बैठक में सिद्धपीठ कुरूड़,दशमद्वार,बंड,बधाण पट्टी के अलावा थराली व देवाल ब्लाक के कई पड़ावों के पड़ाव अध्यक्षों, सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया गया, करीब 6 घंटों तक चली बैठक में जहां कई वक्त 2026 में प्रस्तावित श्री नंदादेवी बड़ी जात यात्रा का साफ समर्थन करते रहें, वही न्याय पंचायत मंदोली के अधिकांश वक्ताओं ने कहा कि इस साल आयोजित होने वाली बड़ीजात में सहयोग नही कर पाएंगे क्यूंकि सरकार के द्वारा मूलभूत व्यवस्थाएं नही की गई हैं । कहा कि वे 2027 में प्रस्तावित श्री नंदादेवी राजजात यात्रा के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मौके पर बड़ीजात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सिद्धपीठ कुरूड़ में इस वर्ष बसंत पंचमी को आयोजित कार्यक्रम में भगवती के पश्वा ने इसी वर्ष कैलाश जानी की इच्छा व्यक्त की,इसी के अनुरूप बड़ी जात का कार्यक्रम जारी किया गया। कई वक्ताओं ने गत दिनों परंपरा से हटकर सिद्धपीठ देवराड़ा से जारी नंदा लोकजात यात्रा के कार्यक्रम की आलोचना की। इस मौके पर कई वक्ताओं ने राज्य सरकार पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हुए नंदा भक्तों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2025 के अंतिम माह तक सरकार 2026 में ही राजजात आयोजन की बात करते रही किंतु 2026 आतें ही सरकार ने इस आयोजन से हाथ खींचना शुरू कर दिया, जोकि सरकार का गलत कदम हैं। बैठक में देवाल की कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, जिपंस बलवीर राम, हरीश सोनियाल,पूर्व जिपंस अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, नंदा बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र रावत, सचिव अशोक गौड़, कुरूड़ मंदिर समिति अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, वांण मंदिर के कृष्णा बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट,पड़ाव अध्यक्ष कलम बिष्ट, खुशाल बिष्ट,हीरा सिंह गढ़वाली, महावीर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष देवाल चंद्र सिंह रावत, लोहाजंग प्रद्युम्न सिंह, देवाल के पूर्व प्रधान नरेंद्र बिष्ट, प्रधान कविता मिश्रा,रीता पांडे,ल्वाणी मेला समिति अध्यक्ष महावीर बिष्ट, फल्दियागांव के प्रधान प्रेम बिष्ट, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पुष्कर फर्स्वाण, गंगा सिंह सुयाल, पूर्णा के गोविंद सोनी, गणेश मिश्रा, गोविंद पांगती,वांण की प्रधान नंदूली बिष्ट मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट,हीरा गढ़वाली, त्रिलोक सिंह बिष्ट,धरा के लखन रावत कुरूड़ के धनी राम गौड़, प्रधान उमेश मिश्रा, क्षेपंस रमेश गड़िया, प्रदीप दानू आदि ने विचार व्यक्त किए।

Share This News