FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को लक्ष्मण सिंह महर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

​गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान इसी परिसर में ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम स्थापित किए जाने हैं। इसके साथ ही यहीं से पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना का कार्य भी संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और आवागमन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा तथा संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया।

​जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का समय रहते आकलन कर लिया जाए और तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण को पारदर्शी और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सभी इंतजाम भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

​इस निरीक्षण के दौरान लक्ष्मण सिंह महर परिसर के निदेशक हेम चंद्र पांडे, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित प्रशासन और निर्वाचन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This News