berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में संचालित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में सत्र 2025-26 के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों (जैसे B.A., M.A., Diploma, Certificate इत्यादि) में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया दिनांक 01 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग स्थित विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र कोड – 18019 पर समन्वयक डॉ. ललित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटhttps://uou.ac.in के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी तथा समस्त आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, अंकपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियाँ एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि) के साथ विद्यार्थी को अध्ययन केंद्र में प्रवेश सत्यापन हेतु स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त, पूर्व में पंजीकृत विद्यार्थी भी अगली कक्षा/सेमेस्टर में बिना परीक्षा दिए अस्थायी प्रवेश ले सकते हैं। अंतिम तिथि के उपरांत प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक ने आगे बताया कि प्रवेश मार्गदर्शिका (Prospectus) तथा पाठ्यक्रम संबंधी समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में विद्यार्थी [email protected] पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Share This News