berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बंदर काटने से युवक घायल पैर हुआ फैक्चर।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।बेरीनाग नगर के शिव मंदिर के पास रहने वाले 16 वर्षीय अंशुल नेगी पुत्र धीरज सिंह नेगी रविवार दोपहर को अपने घर के पास बैठा हुआ तभी अचानक एक बंदर ने हमला बोल दिया जिससे पैर में काट दिया गंभीर चोट लग गई। इस दौरान भागने के दौरान अंशुल के दायें पैर में गंभीर चोट भी लग गई। परिजन सीएचसी बेरीनाग लेकर आये जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया।जहां पर परिजन बागेशवर लेकर गये। जहां पर डाक्टरों ने दायें पैर में फैक्चर होने की जानकारी दी। इस पर परिजनों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत और पूर्व प्रधान मंगल सिंह ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है। और शीघ्र नगर के बंदरों को पकडने की मांग भी की है युवक के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार भरण पोषण करता है पिछले माह में नगर में बंदर ने एक वृद्ध व्यापारी को काटकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Share This News