FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति को लेकर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत कोटा बढ़ाने जाने पर  आंगनबाड़ी संगठन ने सी एम का आभार जताया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

पिथौरागढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति को लेकर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत कोटा बढ़ाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीमा खत्री ने स्वागत किया। उन्होंने सी एम का आभार जताते हुए इसे आंगन बाड़ी संगठन की संघर्ष की जीत कहा। आंगन बाड़ी संगठन की सदस्य कार्यकर्ता नीमा खत्री ने कहा कि संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर सभी कर्मचारियों ने सरकार से कई मांग की थी जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदोन्नति, राज्य कर्मचारी का दर्जा, बाल विकास विभाग के अतिरिक्त कार्य न सौंपने सहित अन्य मांग को लेकर संगठन संघर्ष कर रहा है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए अन्य सभी मांगो पर भी शीघ्र शासनादेश लागू करने की मांग की।

Share This News