जिलाधिकारी ने जैविक उत्पाद विपणन केंद्र का किया उद्घाटन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
‘गंगोलीहाट में कृषि विभाग के सौजन्य से P.K.V.Y.योजना के अंतर्गत जैविक उत्पाद विपणन केंद्र (कृषि एवं कृषक कल्याण) का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा व जिला अधिकारी रीना जोशी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन महिला समूह जय काशी सवायत सहकारिता समूह ग्राम जजोली के द्वारा किया जा रहा है। समूह द्वारा जैविक उत्पाद जैसे मडुवा धान ,हल्दी, दाले ,नींबू आदि उत्पादन करके बिक्री किया जा रहा है तथा अन्य कृषक बंधु भी इस विपरण केंद्र पर अपना उत्पाद लाकर बिक्री कर सकते हैं
उद्घाटन समारोह में मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा तथा खंड विकास अधिकारी समीन अहमद भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवती मेहरा भाजपा नेता भगवान चंद्र व कृषि अधिकारी राजीव प्रजापति ,विनीत चन्द्र ,दान सिंह आदि उपस्थित रहे

