गणाई गंगोली किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली के डसीलाखेत में एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि डसीला खेत निवासी नेपाल मूल की 15 वर्षीय फूलमाया ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
————

