berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पिता की पुकार पर छोड़ा मन का संकोच, इंजीनियर बेटा बना पंचायत सदस्य।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग के पुराना थल क्षेत्र के बलगड़ी गांव निवासी, इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके गौरव सिंह अस्वाल पुत्र  जगतसिंह अस्वाल गाँव बलगड़ी पुरनथल ने अपनी इच्छा न होने के बावजूद, पिता की एक पुकार पर चुनावी मैदान में कदम रखा — और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 70 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

गौरव, जो अपने माता-पिता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए कभी नौकरी के लिए बाहर नहीं गए, गांव में ही छोटा व्यापार कर रहे थे। लेकिन जब पिता ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, तो संकोच होते हुए भी उन्होंने अपने बड़ों की बात रख ली और 28 जुलाई 2025 को हुए चुनाव में खड़े हो गए।

गांव और क्षेत्र में पहले से ही उनकी ईमानदार, मिलनसार और सेवाभावी छवि थी, जिसका असर मतपेटियों में साफ दिखा।
आज, 31 जुलाई को मिली इस शानदार जीत के बाद गौरव ने कहा –

> “जो विश्वास लोगों ने मुझ पर जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे क्षेत्र की है।”

शिक्षित, कर्मठ, और युवा नेतृत्व के प्रतीक बने गौरव अस्वाल को उनकी इस जनसेवा की शुरुआत के लिए स्थानीय ग्राम वासियों और नेताओं ने शुभकामनाएँ दीं।

 

> गौरव अस्वाल जी एक पढ़े-लिखे इंसान हैं, जिन्होंने कभी भी नेतागिरी नहीं की है। न ही इस मामले में उनके कोई परिवार वालों ने कभी रुचि ली। आज वो क्षेत्र में कई लोगों की मदद करते आ रहे हैं। तभी आज लोगों ने उनके प्रति इतना प्यार दिखाकर उन्हें जीत दिलाई। उनके इस भारी जीत के लिए ढेर सारी बधाई।

मोहित सिंह चौफाल, ग्रामीण पुरानाथल

> गौरव अस्वाल एक पढ़े-लिखे और नेक दिल इंसान हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है। इस जीत के बाद वह अपने क्षेत्र का निश्चित ही विकास करेंगे।
 करन सिंह रौतेला, ग्रामीण

Share This News