लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विधायक ने सड़क- संबंधित लम्वित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। लोनिवि के निरीक्षण भवन में विधायक फकीर राम टम्टा ने लोनिवि के सडको से संबंधित जानकारी ली और कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये।
मंगलवार को विधायक फकीर राम टम्टा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली बैठक में विधायक ने विभाग के सब इंजीनियरों से पीएमजीएसवाई को सडक हस्तान्तरण, मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित सडकों की जानकारी ली। व सड़कों के कार्यों को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये। विधायक ने कहा विभाग द्वारा जो भी डीपीआर शासन को भेजे गये है उनकी जानकारी उपलब्ध कराये उन्हें वह शासन से पास कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा विभाग की सभी मुख्यमंत्री घोषणा की सडकों का कार्य जल्दी पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। विधायक ने सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को तेजी से पूरा करने के लिए धरातल स्तर तक समय सीमा निर्धारित करने की बात कही। बैठक में अधिकारियों से विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा में हुई सडको की लिए गए निर्णयों पर कार्य प्रगति की जानकारी ली । विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए सड़क की गुणवत्ता: विधायक ने सड़कों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और मानकों से समझौता न करने को कहा। खराब सड़कों और पुलियों की स्थिति पर चर्चा की गई, तथा कहा कि सडकों से संबंधित स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से ले व सडकों को तत्काल सही करें।
बैठक मे ईई मनोज कुमार भट्ट, सहायक अभियन्ता श्रवण कुमार दीक्षित, दीपक कोरंगा, विनोद प्रकाश, संजय करवाई, सूरज आर्या, ज्योति बिष्ट, हर्षित दानी, जगत सिह, गौरव तिवारी, हेम चन्द्र, आदि कई लोग मौजूद रहे

