berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 6 दिनो से चला आ रहा आन्दोलन विधायक की मध्यस्थता के चलते समाप्त।

बेरीनाग कार्यालय संवाददाता। 

बेरीनाग ।बेरीनाग नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से चला आ रहा धरना-प्रदर्शन आज आखिरकार समाप्त हो गया। गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा की मध्यस्थता और दूरभाष पर हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।

विधायक फकीर राम टम्टा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की और मौके से ही दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से विस्तृत चर्चा की। शहरी विकास मंत्री ने दूरभाष पर ही मांगों का अतिशीघ्र सकारात्मक निस्तारण करने का ठोस आश्वासन दिया।

​आश्वासन मिलने के बाद विधायक की मौजूदगी में धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने त्वरित संज्ञान लेने के लिए शहरी विकास मंत्री और गंगोलीहाट विधायक का तहे दिल से आभार जताया।

​इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधि पूरी एकजुटता के साथ मौजूद रहे। वार्ता व धरना समाप्ति के दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, महामंत्री गणेश उपाध्याय, किरन मियान, जिला मंत्री इन्द्र धानिक, उडियारी से जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, योगेश महरा, पूर्व चेयरमैन दल बहादुर बाफिला सहित बेरीनाग का समस्त भाजपा परिवार व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ये लोग रहे मौजूद:-

धरना स्थल पर भगत सिंह महरा,गणेश रावत, राधिका देवी, ​शोभा बिष्ट, हेमा देवी, ​लीला मेहरा, राजेश रावत, ​रुद्र गिरी गोस्वामी ,  हन्ती देवी , ​जीवन सिंह धानिक ,कैलाश चंद पन्त , ​परवती देवी, ​आनन्द सिंह बाफिला, ‎​कृपाल सिंह बाफिला, गोपाल सिंह सनवाल, ​कमल खाती ,  प्रकाश पंत, ​प्रकाश/राजेश मेहरा, ​प्रकाश कोरंगा , बबलू डसीला ,​भगवान सिंह कार्की, ‎​कुंदन सिंह धानिक, ​गणेश सिंह रावत ,आशा भैसोंडा,​मालती देवी ,मदन राम, मुन्नी देवी, ​पदमा धार्मी , हेमा खनका,नीमा देवी, शोभा बिष्ट, ​राधिका गिरि, लीला महरा आदि कई लोग मौजूद रहे। 

Share This News