अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड की ब्लाक इकाई बेरीनाग में स्वागत समारोह आयोजित कर अध्यक्ष सुरेन्द्र ग्वासीकोटी काे सम्मानित किया।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा नवनिर्वाचित मण्डलीय अध्यक्ष सुरेन्द्र ग्वासीकोटी काे सम्मानित किया गया। समारोह कार्यक्रम एक निजी होटल मे संम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड की ब्लाक इकाई ने स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित मंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी का अभिनंदन किया गया। ज्ञात हो कि विगत माह 26 एवं 27 सितंबर को युक्ता का मंडलीय अधिवेधन पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था। जिसमें सुरेंद्र ग्वासिकोटी मंडलीय अध्यक्ष का चुनाव जीत गए थे। वे बेरीनाग में रहते हैं और राजकीय जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इस स्वागत समारोह में क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा मुख्य अतिथि रहे। ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप चंद्रा के नेतृत्व में युक्ता की बेरीनाग इकाई ने नई मिसाल कायम की है। ग्वासिकोटी ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आखरी दम तक युक्ता के लिए काम करते रहेंगे। कहा कि शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों और शासन स्तर तक जायेगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि–बसपा प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा बीआर धौनी , रिटायर्ड प्रधानाचार्य व अम्बेडकर आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद ,पूर्व सेना अधिकारी व आयोजन समिति सचिव सुरेश टम्टा द्वारा भी, फैडरेशन के ब्लॉक इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक डीआर टम्टा, अध्यक्ष कुलदीप चन्द्र, उपाध्यक्ष दीपक टम्टा, महामंत्री जगजीवन प्रसाद, कोषाध्यक्ष नवीन चन्द्र आर्य, सुरेश टम्टा, हरि प्रसाद, डीआर टम्टा, तथा अनिल ह्यूमन, गंगा आर्या , मौजूद रहे।



