नंदा देवी जात को लेकर 7 अगस्त को विकासखंड मुख्यालय देवाल में प्रस्तावित बैठक को लेकर आयोजन कमेटी ने तैयारियां तेज।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। नंदा देवी जात को लेकर 7 अगस्त को विकासखंड मुख्यालय देवाल में प्रस्तावित बैठक को लेकर आयोजन कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी है।
नंदा देवी जात की सर्वसम्मति के लिए गठित समिति के अध्यक्ष एवं देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ने बताया कि 7 अगस्त को प्रस्तावित बैठक के तहत देवाल विकास खंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों,पड़ाव समितियों,नंदा भक्तों के अलावा राजजात समिति नौटी, बड़ी जात समिति कुरूड़, मंदिर समिति देवराड़ा,वांण के अलावा कुमाऊं मंडल की नंदा देवी समितियों के साथ ही नंदा देवी मंदिर समितियों को इस बैठक में प्रतिभाग करने के लिए आयोजन समितियों के सदस्य संपर्क कर रहें हैं।इस बैठक में सर्वसम्मति से नंदा जात पर गहन मंथन एवं चिन्तन किया जाएगा एवं सब की राय पर बड़ी जात,राजजात अथवा छोटी लोक जात के आयोजन का अंतिम निर्णय लिए जाने का प्रयास किया जाएगा।

