FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पिथौरागढ़ में दूसरे चरण का मतदान शान्तिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

एनएचएल नेटवर्क ।

पिथौरागढ़। दूसरे चरण में आज चार विकास खंडों में मतदान हो रहा है। मतदान की शुरुआत जोरदार हुई है। पहले 2 घंटे में यानी 10:00 बजे तक 12.32% मतदान हो चुका है। विकासखंड मूनाकोट में 13.15 % , विकासखंड गंगोलीहाट में 11.90 %, बेरीनाग में 11.48 %, और बिण में 12.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ रही है।

महिलाओं , बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। कई मतदाता वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से मायूस होकर वापस भी लौटे हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। बूथों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी स्वयं बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Share This News