FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

एसपी पिथौरागढ़ से मिले सफलता के मंत्र, एशियन स्कूल के विद्यार्थियों ने की शिष्टाचार भेंट।

 पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। एशियन स्कूल पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसपी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें जीवन में सफलता, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

​पुलिस कार्यालय में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, समय के सही प्रबंधन और कड़ी मेहनत से अध्ययन करने पर ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से दैनिक जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।

​एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए। निरंतर प्रयास और अटूट लगन से ही एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक के प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थी खासे उत्साहित नजर आए।

Share This News