के सी एम पब्लिक स्कूल बेरीनाग के छात्रों का भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत शैक्षिक भ्रमण किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।के सी एम पब्लिक स्कूल बेरीनाग के द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत छात्रों का शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न करवाया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण का आयोजन बेरीनाग से बागेश्वर एवं बैजनाथ तक आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों को कत्यूरी राजवंश के द्वारा निर्मित उत्तराखंड की महत्वपूर्ण कलाकृतियों, मंदिरों एवं संस्कृति को जानने का अवसर प्राप्त हुआ। ज्ञात है कि बैजनाथ उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक व धार्मिक नगर है। यह गोमती नदी के तट पर बसा हुआ है।यह अपने प्राचीन मंदिरों के लिए विख्यात है, जिन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों के रूप में मान्यता प्राप्त है। बैजनाथ उन चार स्थानों में से एक है, जिन्हें भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत ‘शिव हेरिटेज सर्किट’ से जोड़ा जाना है। शैक्षिक भ्रमण में स्कूल के 25 विद्यार्थियों सहित प्रधानाचार्या शलाका बिष्ट, प्रबंधक राजेन्द्र बिष्ट एवं समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

