FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखंड में मंगलवार से अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में आज मंगलवार से अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है , मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कुछ पहाड़ी जनपदों में हल्की बारिश की संभावना जताई है ,जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। शुष्क मौसम के बीच तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ेगी ,हालांकि 16 मई से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान…

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज मंगलवार 13 मई को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग , और चमोली जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है जबकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इससे तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

16 मई को प्रदेश भर में बदलेगा मौसम।

मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 13 से 15 मई तक मौसम शुष्क बना सकता है जबकि 16 मई को उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है जिसके बाद 16 से 18 मई पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्मी की तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This News