बेरीनाग रात्रि मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: खितोली गांव से रात 9 बजे नाग मंदिर के लिए रवाना होगा भव्य डोला।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग आगामी 25 सितम्बर को बेरीनाग में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रात्रि मेले को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। मेले के दौरान विभिन्न गांवों से पारंपरिक डोले रात्रि में बेरीनाग स्थित प्रसिद्ध नाग मंदिर पहुंचेंगे।
इसी क्रम में खितोली गांव के ग्रामीणों ने डोला यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, 25 सितम्बर की रात ठीक 9 बजे खितोली गांव स्थित मूलनारायण मंदिर से भव्य डोला बेरीनाग नाग मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा।
आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय से पहले रात 9 बजे मूलनारायण मंदिर परिसर में एकत्र हों, ताकि पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ डोला यात्रा शुरू की जा सके। मेले को लेकर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

