भ्रष्टाचार पेपर लीक को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल।
बेरीनाग (पिथौरागढ़) उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नगर मण्डल अध्यक्ष अमित पाठक के नेतृत्व में सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ शहीद चौक पहुंचे। जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। वही इस दौरान अध्यक्ष अमित पाठक ने कहा आऐ दिन भाजपा सरकार में पेपर लीक भ्रष्टाचार का मामला रूकने का नाम नहीं ले रही है। जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से युवा बेरोजगार हैं दर्दर की ठोकरें खा रहा है अगर कोई सरकारी परीक्षा दे रहा है तो उसे लीक कर लोग युवाओं परेशान किया जा रहा है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही इस दौरान भाजपा सरकार पुतला दहन में नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त, अनुसूचित जाति मण्डल अध्यक्ष मदन राम, हयाद सिंह बाफिला,सभासद बलवन्त धानिक, मनोज साहनी, कैलाश चन्याल, राज कुमार शाह, महेश कुमार, हिमांशु आगरी, हेम कुमार, गोपाल धानिक, प्रदीप कार्की, पुष्कर लाल, महेन्द्र कुमार पन्त, पंकज बोरा ,मनोज पन्त, कुन्दन धानिक,कंचन पाठक,धन सिंह, भगवान सिंह भण्डारी,भीम कुमार आदि मौजूद थे।

