शहीद दान सिंह को दी श्रद्धांजलि ।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग । पाखूं सेलावन स्थित प्रेमनगर विद्यालय में सीआरपीएफ के डीआईजी अशोक पांडेय ने शहीद दान सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि दान सिंह वर्ष 1963 में अरुणाचल प्रदेश में आतंकवादियों से लड़ते-लड़ते दो साल की सेवा में ही शहीद हो गए थे। उनकी 85 वर्षीय पत्नी चंचला देवी गांव में ही रहती हैं। उनकी एक बेटी लीला रावत है जिनकी शादी हो गई है। गांव में शहीद के भतीजे रहते हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने देश की रक्षा करने वाले शहीद की स्मृति में प्रेमनगर से सेलावन बेरीगांव से ही शहीद के नाम से सड़क बनाए जाने और स्कूल का नाम भी शहीद के नाम पर रखे जाने की मांग रखी। डीआईजी ने ग्रामीणों की मांग को उचित बताते हुए अपने स्तर से कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। वहां डीआईजी अशोक पांडे, शहीद की पत्नी चंचला देवी, लीला देवी, प्रमुख विनीता बाफिला, किशन सिंह, रमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, प्रधान दीपा, लक्ष्मण सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

