रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी पर बेरीनाग शहीद स्मारक में देर शाम को व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में व्यापारियों सहित विभिन्न संगठनों ने कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है.
रामपुर तिराहा कांड की यादें 1 अक्टूबर 1994 की रात से जुड़ी हैं. इस दिन पृथक राज्य का मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी 24 बसों में सवार हो कर 2 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में शामिल होने के जा रहे थे. इसी दौरान गुरुकुल नारसन में आंदोलनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई. जिससे तोड़कर राज्य आंदोलनकारी आगे बढ़ने की जिद करने लगे. जिसके बाद शासन के निर्देश पर उन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोकने की योजना बनाई. इस योजना के तहत इस पूरे इलाके को सील कर आंदोलनकारियों को रोक दिया गया। उत्तराखंड राज्य शहीदों के बलिदान के कारण राज्य मिला है शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखेगा।श्रद्धांजली कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, राज्य आन्दोलनकारी सुरेश पंत, विनोद महरा, पवन ततराडी, कमल पंत, दीपक कालाकोटी, कुंदन धानिक, कुलदीप बोहरा, मनोज बनकोटी, हिमांशु मियांन, मिथुन, विनोद, मनोज सहित आदि मौजूद रहे।

