बेरीनाग में वाहन चलाते दो नाबालिग पकड़े।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग थानाध्यक्ष हेम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने दो नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। दोनों के वाहनों को जब्त कर दिया है जबकि नाबालिगों को अभिभावकों को सौंप दिया। चौकोड़ी चौकी प्रभारी एसआई मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने भट्टीगांव निवासी दीपक कुमार को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके वाहन को सीज कर दिया। उन्होने बताया पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

