सुशासन एवं विकास के 3 साल कार्यक्रम के तहत विकासखंड मुख्यालय देवाल में आयोजित कार्यक्रम की थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट

थराली। सेवा सुशासन एवं विकास के 3 साल कार्यक्रम के तहत विकासखंड मुख्यालय देवाल में आयोजित कार्यक्रम की थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।इस मौके पर उन्होंने केंद्र, राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों एवं तीन साल में उनके द्वारा थराली विधानसभा के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।


ब्लाक सभागार एवं प्रांगण देवाल में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के 3 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज धामी का नाम राष्ट्रीय लेबल के नेताओं मे गिना जा रहा है।इस मौके पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।इस मौके पर उन्होंने अपने 3 सालों के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में ओडर पुल की स्वीकृति मिली जिस पर कार्य प्रगति पर है।सुपलीगाड़ में भी पुल स्वीकृत मिली है, रामपुर -हरमल मोटर सड़क एवं पुल की स्वीकृति मिली है,कुलिंग से दीदीना तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है,कांडे -बमणबेरा, नलधूरा मोटर सड़क का निर्माण भी गतिमान है।वांण में हेलीपैड की स्वीकृति मिल गई है।बताया कि थराली विधानसभा क्षेत्र में 250 की आबादी क्षेत्र के 65 गांवों के लिए पीएमजीएसवाई के तहत जीओ टेक किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने की अपील करते हुए कहा कि इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत जीओ टेक में लापरवाही नही बरतनें की सलाह दी।विधायक ने 2026 में प्रस्तावित श्री नंदादेवी राजजात के लिए सभी को एकजुट होकर आज से ही कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि यह यात्रा थराली विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की एक यात्रा साबित होगी, इस यात्रा से इस क्षेत्र में पर्यटन के नए द्वार खुलना भी तय माना जा रहा है। इस मौके भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप बर्तवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।इस मौके पर सीएम कौडीनेटर दलवीर दानू ने भी सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभी लोगों से राजजात की तैयारियों में जुटने की अपील की।
——-
थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट, तहसीलदार अक्षय पंकज, देवाल के बीडीओ जगदीश चंद्र बेलवाल, एबीडीओ बहादुर सिंह देव,लोनिवि थराली सहायक अभियंता सचिन, सिंचाई के कुलदीप सिंह रावत,एडीओ राजेंद्र विमोली,एनआरेएलएम पुष्कर सिंह भंडारी, विनायक मिश्रा, मनरेगा के तारिक मियां आदि अधिकारी मौजूद थे। जबकि थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहें।देवाल की पूर्व प्रमुख नंदा देवी,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवाल उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, मंत्री नरेंद्र बागड़ी,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व क्षेपंस रमेश गड़िया, सैनिक मेला सवाड के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान मोहन सिंह बिष्ट,पूर्व अध्यक्ष शीतल गड़िया, नरेन्द्र बिष्ट,पुष्कर सिंह बिष्ट, गणेश मिश्रा, पूर्व रेंजर गोविंद सोनी,सैनिक प्रकोष्ठ के कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, बलवीर सिंह,नंदी कुनियाल, चंद्रा देवी, प्रशासक दर्शन दानू आदि ने मुख्य अतिथियों सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
——
इस मौके पर राजस्व विभाग के पास भूमि से संबंधित 5 मामले दर्ज हुए,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 50,आयुर्वेद चिकित्सा में 60 रोगियों का उपचार किया गया,कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग ने 11, उद्यान विभाग ने 5 कृषि संयंत्र बेंच, जबकि उद्यान विभाग ने 26 काश्तकारों के उद्यान कार्ड बनाएं।वन विभाग ने वनों के प्रति जागरूकता लाने के लिए 100 से अधिक लोगों को जागरूक किया।समाज कल्याण विभाग में पेंशन के 6 आवेदन प्राप्त किए बाल विकास विभाग ने तीन महालक्ष्मी किट वितरित किए, आधार सेवा केंद्र पर 100 आधार कार्ड बनाएं गए, इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टालों पर स्थानीय उत्पादों की खूब बिक्री हुई।इस मौके पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल,एसजेआआर देवाल के अलावा महिला मंगल दल सेलखोला-इच्छोली,कैल,तलौर, पदमल्ला ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Share This News